सोनभद्र

ठंड से निजात के लिए एनटीपीसी रिहंद ने वितरित किया कंबल

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद के नैगम सामाजिक दायित्व अनुभाग द्वारा म्योरपुर ब्लॉक के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान के सहयोग से जरूरतमन्द ग्रामीणों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजीव कुमार गोंड राज्य मंत्री – समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग उत्तर प्रदेश ने किया। इस अवसर पर पंकज मेदिरत्ता महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण द्वारा मंत्री जी का सम्मान तुलसी के पौधे तथा अंगवस्त्र देकर किया गया कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख म्योरपुर एवं ब्लाक प्रमुख चोपन उपस्थित थे। ग्रामीणों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से एनटीपीसी रिहंद द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 450 लाभार्थियों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने एनटीपीसी रिहंद की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा कर कहा कि ऐसे दूरस्थ स्थान पर एनटीपीसी जैसे संगठन ही है जो अपने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत लोगों कि उन्नति के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण पंकज मेदिरत्ता, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन रवीन्द्र सिंह, वरिष्ठ प्रबन्धक मानव संसाधन सत्यनारायण बहेरा, उप प्रबन्धक मानव संसाधन अरविंद कुमार शुक्ल, कार्यपालक नैगम सामाजिक दायित्व सुश्री मोक्षदा जोगी के साथ-साथ गाँव के अन्य संभ्रांत नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App