सोनभद्र

एनटीपीसी सिंगरौली में लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में कर्मचारी मनोरंजन केंद्र द्वारा लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बसुराज गोस्वामी, कार्यकारी निदेशक एवं श्रीमती जयिता गोस्वामी, अध्यक्षा, वनिता समाज द्वारा लोहड़ी की लकड़ियों में अग्नि प्रज्ज्वलित करने के बाद परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात श्री बसुराज गोस्वामी द्वारा लोहड़ी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की गई एवं कहा कि लोहड़ी का त्यौहार इस बात का प्रतीक है कि हम सभी को बुराइयों को समाप्त करके जीवन को प्रकाश की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर श्री अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), श्रीमती नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी, वनिता समाज, श्री अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक, (ऑपरेशन), वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएँ, सभी विभाग प्रमुख, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का सफल संयोजन श्री जेपी कुशवाहा, उपाध्यक्ष, मनोरंजन केंद्र, श्री बी डी सिंह, (सचिव) एवं श्री प्रभु नाथ, संयुक्त सचिव द्वारा किया गया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App