सोनभद्र

आपरेशन मुस्कान के तहत घर की खुशियां लौटाया राजेश सिंह ने

शक्तिनगर/सोनभद्र आपरेशन मुस्कान के तहत घर की खुशियां लौटाया राजेश सिंह ने। पुलिस अधीक्षक महोदय सोनभद्र के द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह के नेतृत्व में शक्तिनगर थाना में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 196/2022 आईपीसी की धारा 363 से संबंधित गुमशुदा नाबालिक कुमारी सरस्वती तिवारी उम्र करीब 16 वर्ष पुत्री बरसाती उर्फ मुन्ना तिवारी निवासी चिल्काटांड बस्ती शक्तिनगर को बजरिये मुखबिर की सूचना पर बैढ़न जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश बस स्टाप तिराहा के पास से एसएसआई राजेश यादव,हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र,महिला कांस्टेबल किरन यादव द्वारा बरामद किया गया। गुमशुदा सरस्वती तिवारी को बरामद कर उसको परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

राजेश सिंह ने बातचीत में बताया के आपरेशन मुस्कान के तहत हम लोगो को वैसे तो काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन जब घर परिवार वाले दुआयें देते हैं तो हम पुलिसकर्मियों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम दिखता है और इस बात का सुकून भी पुलिस की छवि जनता के बीच इसी बहाने कुछ अलग सी बने।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App