सोनभद्र

राज्य मंत्री ने बिजुल नदी पर सेतु निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) ओबरा विधायक व सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनहरा में सेतु निगम द्वारा आयोजित बैरपुर कनहरा मार्ग में बिजुल नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण हेतु भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
सेतु निर्माण हेतु विधि-विधान से पूजा पाठ कर के साथ भूमी पूजन कर उन्होंने कहा कि नदी पर इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के अनेकों गांवों को राहत मिलेगी और वहां के रहवासी बारहों महीने निर्बाध रूप से आवागमन कर सकेंगे। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सड़़क, पुल, पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। जनहित में उक्त नदी पर पुल बनाए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसकी आज शुरूआत हो गई ।इस दीर्घ सेतु के निमार्ण हो जाने पर उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश राज्य के लोगों को व्यापार व आवागमन में सुविधाजनक होगा।इस दौरान ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड जी,,भगवान केशरी ,निशांत कुशवाहा ,उमेश पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, कनहरा ग्राम प्रधान धनेश कुमार,दिनेश यादव आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र...
Download App