सोनभद्र

अलग अलग सड़क दुर्घटना मे तीन युवक घायल

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी) चोपन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार पहली घटना गुरुवार की दोपहर तेलगुडवा चौराहे पर क्रासिंग पर परासपानी की तरफ से जा रहे बाइक सवार की एक बोलेरो से भिड़ंत हो गई ,घटना में बाईक सवार संतोष यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल भेजवाया गया। जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी वन चौकी के पास हाइवे पर डाला की तरफ से गढ़वा जा रहा बाइक सवार का खराब सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार फिसल गए ,जिसमें दोनों बाइक सवार मगरदहा नगर उटारी गढ़वा झारखंड निवासी ओमप्रकाश सिंह पुत्र बच्चा सिंह व विकास कुमार पुत्र स्व लल्लन घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक सवार ओमप्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाईक पर सवार साथी विकास को हल्की चोटें आई। दुर्घटना की सूचना राहगीरो ने चोपन पुलिस और पीआरवी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पीआरवी पुलिस ने दोनो घायलों को अपने वाहन से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र...
Download App