सोनभद्र

नेमना को हराकर वाडफनगर पहुचा क्रिकेट महाकुम्भ के फाइनल में

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) अजीरेश्वर धाम जरहा के प्रांगण में चल रहे सीजन -6क्रिकेट महाकुम्भ में नेमना को हराकर वाडफनगर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। अजीरेश्वर धाम ट्रस्ट के न्यासकर्ता राजेन्द्र बघेल (बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सिंगरौली) व ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों का प्रतियोगिता में विशेष सहयोग व योगदान हैं। गुरुवार को पहला सेमीफाइनल नेमना व वाडफनगर के बीच खेला गया जिसमें नेमना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए 14.5 ओवर में 143 रन पर पूरी टीम सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाडफनगर की टीम ने 12.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बना लिया और मैच को 6 विकेट से हरा दिया। मैच में तेजा ने अपनी धमाकेदार पारी में 17गेंदों में 7 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। निर्णायक की भूमिका शाहरुख और रमेश गुप्ता, स्कोरर अलीम व शिव जायसवाल, कमेंटेटर रंजीत जायसवाल, मुन्ना सिंह पटेल ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कक्कू जायसवाल,सोनू मोदनवाल, अतुल शर्मा,मु.अजीज,अमित जायसवाल, संदीप भारती शैलेंद्र सिंह,श्याम सुंदर जायसवाल, ईश्वरी प्रसाद के साथ साथ कमेटी के समस्त सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App