सोनभद्र

15 जनवरी से शुरू होगा उड़ान प्रीमियर कबड्डी लीग, तैयारियां शुरू

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)।जिले के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। बीजपुर क्षेत्र के नेमना स्थित चेतना विद्यालय के खेल मैदान पर ‘उड़ान प्रीमियर कबड्डी लीग के द्वितीय सत्र का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस खेल महाकुंभ की शुरुआत 15 जनवरी से होगी।
चेतना स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई नामचीन कबड्डी टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजक समिति ने बताया कि यह लीग का दूसरा साल है और इसे पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।प्रतियोगिता 15 और 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App