सोनभद्र

चोपन में विश्व हिंदू परिषद की प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी संपन्न

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत, सोनभद्र विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी शनिवार को चोपन नगर स्थित श्याम मैरिज लॉन मे सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। संगोष्ठी में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं संगठन पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में देश की वर्तमान परिस्थितियों एवं हिंदू समाज के चिंतन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में विभाग मंत्री राजीव कुमार, जिला अध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय, जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संगोष्ठी के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और लोगों में सामाजिक जागरूकता का उत्साह देखने को मिला। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन जनार्दन बैसवार ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App