सोनभद्र

विजय सिंह गोड़ को बड़ादेव सेवा समिति ने दी श्रद्धांजलि

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे विजय सिंह गोड़ के निधन पर शुक्रवार को बड़ादेव सेवा समिति ट्रस्ट बभनडीहा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान म्योरपुर कस्बे में श्रद्धांजलि जुलूस निकाला गया।
जुलूस समिति सदस्यों व ग्रामीणों की उपस्थिति में मुख्य बाजार, थाना तिराहा और पुरानी बस्ती से होकर गुजरा। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और दिवंगत विधायक के समर्थन में नारे लगाए।

जुलूस के बाद समिति के सदस्य दुद्धी पहुंचे, जहां उन्होंने विजय सिंह गोड़ के पार्थिव शरीर के दर्शन कर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। आदिवासी परंपरा के अनुसार मिट्टी संस्कार एवं अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विजय सिंह गोड़ लंबे समय तक दुद्धी सीट से विधायक रहे और क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App