सोनभद्र

2 महीने से लापता महिला का मिला नर कंकाल

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरी अंतर्गत कमरी डॉड में दो माह से लापता 65 वर्षीय विक्षिप्त महिला रिघुली पत्नी कैर सिंह यादव का नर कंकाल घर से लगभग दो किलोमीटर दूर नाले के पास झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गांव में भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्राम प्रधान करोड़ पतिया देवी और मृतका के पुत्र मोहर यादव ने बताया कि करीब दो माह पूर्व रिघुली अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने लगभग 15 दिनों तक गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो म्योरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
दो दिन पूर्व गांव के चरवाहों ने घर से दो किलोमीटर दूर नाले के पास झाड़ियों में केवल मानव खोपड़ी (सर का कंकाल) देखा। इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास झाड़ियों में खोजबीन की, जहां मृतका के कपड़े, साड़ी के किनारे में बंधा आधार कार्ड तथा 50 रुपये नगद बरामद हुए। इन सामानों के आधार पर मृतका की पहचान रिघुली के रूप में हुई।
ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल पर सर के अलावा शरीर का कोई अन्य अंग नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव के अन्य अंगों को जंगली जानवर नोचकर ले गए होंगे, जिससे हड्डियां अलग-अलग बिखर गई होंगी या नष्ट हो गई होंगी।
मृतका के पुत्र मोहर यादव ने पूरे मामले की जानकारी थाने में दी। ग्राम प्रधान करोड़ पतिया देवी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने और आवश्यक पूछताछ के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार की अनुमति दे दी। इसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार गांव में विधि-विधान और रीति-रिवाज के साथ किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राम दरस राम ने सेल फोन पर बताया कि मुझे नर कंकाल मिलने की कोई सूचना नहीं मिली है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App