सोनभद्र

ड्रग्स तस्कर के साथ किशोरी हुई लापता परिजन परेशान

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी ड्रग्स तस्कर के साथ लापता हो गई लापता हुए हफ्तों बीत गए पिता पुलिस में न्याय की आस में गुहार लगाई है पुलिस ने मामला दर्ज भी कर लिया है।लेकिन पुलिस को कोई सफलता अभी तक नहीं मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की निवासी किशोरी को संवरा गांव निवासी रितेश कुमार पुत्र संजय बहला फुसला कर हफ्तों पहले ले गया है बेटी की तलाश में पिता दर दर की ठोकर खा कर जगह जगह तलाश कर रहा है लेकिन कोई सुराग नहीं मिला जबकि भगाने वाला युवक रितेश कुमार पूर्व में मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाने में पचास लाख के ड्रग्स तस्करी हीरोइन मामले वांछित है। किशोरी के पिता अंततः थक हार कर बभनी थाना में लिखित तहरीर दिया जिसके आधार पर बभनी पुलिस ने अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया है। लेकिन किशोरी का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। किशोरी के बड़े पापा ने बताया कि पिछले दो दिनों से एसपी सोनभद्र के जनता दर्शन में जा रहे हैं लेकिन एस पी सोनभद्र से मुलाकात नहीं हो पा रही है इस स्थिति में पिता परेशान हो गए हैं इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तलाश कर रही है जल्दी ही पुलिस किशोरी को बरामद कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App