सोनभद्र

चोरी के लिए घर में घुसे युवक को पड़ोसियों ने पकड़ा, भागते समय चोटें आईं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बिचपई मोहाल में शुक्रवार की रात चोरी की योजना नाकाम हो गई। गृह स्वामी गौरी शंकर पांडेय के घर में घुसे युवक ने बाउंड्री फांदकर दो कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे लाखों के आभूषण और करीब दस हजार रुपये नकद चोरी करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि गौरी पांडेय उस समय घर में नहीं थे और वे अपने पैतृक गांव गए हुए थे। घटना के समय घर खाली था और चोरी की जानकारी गौरी पांडेय के बेटे को साउथ अफ्रीका से लगी, क्योंकि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की नोटिफिकेशन उनके मोबाइल पर तुरंत पहुंच गई। बेटे ने पत्नी को सूचना दी, जिन्होंने पड़ोसियों को खबर दी। पड़ोसियों ने युवक का पीछा किया और उसे तीन किलोमीटर दूर चंडी तिराहा से पकड़ लिया। चोरी का सामान, बाइक और नगदी पुलिस के कब्जे में ले ली गई। युवक भागते समय छत से कूद गया और उसके पैर में चोटें आईं। उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज, सोनभद्र में भर्ती कराया गया। गौरी का परिवार आज भोर में घर लौटा और चोरी का प्रयास देखकर चौंक गया। पुलिस ने सभी संदिग्धों की पूछताछ और जांच के बाद चोरी किए गए आभूषण और नगद गौरी शंकर पांडेय को वापस कर दिए। श्री पांडेय ने पड़ोसियों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे कानूनी कारवाई किया जा रहा है। पड़ोसियों की चौकसी और सीसीटीवी अलर्ट की वजह से चोरी का बड़ा नुकसान टल गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या
Download App