सोनभद्र

सोनभद्र में कार से उड़ाया 10 लाख रुपये से भरा बैग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कस्बा चौकी क्षेत्र अन्तर्गत रामलीला मैदान गेट के सामने से शुक्रवार को दोपहर एक क्रेटा कार से दस लाख रुपये से भरा बैग चोरों ने उड़ा दिए। यह चोरी की घटना महज 15 सेकंड के अंदर हुई इस घटना से लोग हतप्रभ हैं। पता चला है कि घटना को अंजाम देने वालों में एक महिला भी शामिल है।
जानकारी होने पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा भी घटना स्थल व बैंक पर पहुंच कर जानकारी हासिल किया। शहर में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फुटेज में एक युवक बैग लेकर पैदल रोडवेज की ओर जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। अचानक हुई इस घटना के बाद सतर्क हुई पुलिस ने युवक की तलाश तेज कर दी है। बता दें कि सोनभद्र में छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत प्रकाश द्विवेदी पुत्र रमाशंकर दुबे क्रेटा कार से ड्राइवर के साथ बैंक ऑफ बडौदा से दस लाख रुपये निकाल कर इमरती कॉलोनी स्थित ऑफिस की ओर जाने लगे। इस दौरान वह मुख्य बाजार में रामलीला मैदान के गेट के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार का एक टायर अचानक पंचर हो गया। चालक टायर निकाल कर पंचर बनवाने के लिए बढ़ौली चौराहे की ओर चला गया।इस दौरान चालक की सीट पर कंपनी का एक कर्मचारी बैठा था। पास में खड़े एक युवक ने चालक के दरवाजे का शीशा खटखटाया और आगे की ओर इशारा किया। जब चालक आगे की ओर देखा तो युवक ने कार का पीछे का गेट खोलकर रुपयों से भरा बैग लिया और फरार हो गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके से दिन दहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारी समेत आम लोग दहशत में है। इस मामले में विद्यासागर तिवारी ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की मांग किया है। सदर कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App