सोनभद्र

सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ में विशाल नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी क्षेत्र के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान, चित्रकूट द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित इस शिविर का शुभारंभ डाॅ व्यास चन्द्र विश्वकर्मा,डाॅ लालजी सुमन और हेमराज यादव ने मां भारती व सदगुरु के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में विभिन्न गांवों से आए 250 ग्रामीणों ने नेत्र परीक्षण कराया। इनमें से 80 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इन सभी का निःशुल्क ऑपरेशन चित्रकूट स्थित सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में किया जाएगा। 100 ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी दी गईं।
बभनी, चपकी, सतबहनी, बरवाटोला, भंवर, शीश टोला, बीजपुर, म्योरपुर और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों से लोग शिविर में पहुंचे। शिविर में चिकित्सालय की टीम से मेनेजर हेमराज यादव, डॉ श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ विक्रम सिंह, दिलीप कुमार और दयाराम सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा मिथलेश सिंह,शंकर विश्वास और शिव प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App