सोनभद्र

हिंदूत्व राष्ट्र की संचेतना है इस पर प्रहार महाप्रलय को आमंत्रण देना है-राहुल

संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का हुआ चतरा में आयोजन

सोनभद्र

सकल हिंदू समाज ने चतरा के बभनगावा मंडल अंतर्गत उमाशंकर सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन का किया आयोजन।हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये मुख्य वक्ता राहुल ने कहा की हिंदू समाज का संगठन इसलिए महत्वपूर्ण है की भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता, और राष्ट्र निर्माण में हिंदुओं की भूमिका सनातन धर्म के सिद्धांतों को निभाते हुये अत्यंत सुखद रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप पुरातन काल से लेकर आज तक भारत विश्व गुरु कहलाता रहा है जिसमें एकता, मजबूत सुरक्षा, और देश के सर्वांगीण विकास (शिक्षा, ईमानदारी, प्रगति) के लिए ‘हिंदू’ की व्यापक परिभाषा (जो भारत में रहता है,वह सब हिंदू है) पर अब बात होनी चाहिए। साथ ही ‘कृति से सिद्धि’ (सिर्फ भाषण नहीं, कर्म) का आह्वान संघ ने अपने सौ वर्षो में किया है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बलराम मौर्य ने कहा कि आज यह संगठन 100 वर्षों में प्रवेश किया लेकिन इसके कार्यों का परिणाम यह है की हम समाज के लोग इस संघ द्वारा नव निर्मित भारत में पूर्ण सुरक्षात्मक स्थिति में हैं।कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के जिला संयोजक/अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी,खण्ड सहसंयोजक द्वय रमेश चौबे व निर्भयशंकर पाण्डेय, खंड समाजिक पालक योगेंद्र बिन्द,अरुणेश,लवकुश पाठक,श्यामू मिश्रा, जय शंकर यादव, परमेश गिरी,आलोक पटेल, अजीत सिंह, संजय दुबे, स्वामी यज्ञ नारायण रामानुज महाराज,कृष्ण प्रताप सिंह, लालू प्रसाद यादव, अंकित सिंह, सुनील सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, उर्मिला पासवान उपस्थित रहे

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App