सोनभद्र

डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने सोनभद्र मे परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) परिवहन विभाग के उप परिवहन आयुक्त, परिक्षेत्र वाराणसी भीमसेन सिंह एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) उदयवीर सिंह द्वारा परिवहन कार्यालय का शीतकालीन निरीक्षण किया गया। उन्होंने राजस्व और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। इसके पश्चात कार्यालय के निरीक्षण में कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, पत्रावलियों की जाँच एवं जनसुविधाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने राजस्व बकाया 52 करोड़ के सापेक्ष बकायदारों को नोटिस व रिकवरी नियमित रूप से भेजने का निर्देश दिया। इसके अलावा क्राइम रजिस्टर की जाँच किया। सड़क सुरक्षा से संबंधित, ब्लैक स्पार्ट, नेक आदमी (राहबीर) के बारे में जानकारी हासिल किया।कार्यालय निरीक्षण के उपरांत, घने कोहरे के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद में संचालित ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाने की कार्रवाई की गई। जिससे रात्रि एवं कम दृश्यता की स्थिति में दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इसके अलावा बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों में सुरक्षा उपकरणों (जैसे फॉग लाइट) और ड्राइवरों के आराम की जांच करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही जनता से जुड़ी परिवहन संबंधी शिकायतें (जैसे बस की कमी, किराया, खराब सड़कें) पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने की बात कहीं। कहा कि कोहरे की शुरुआत से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए परिवहन अधिकारी ओवर स्पीडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग और वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप की अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जाँच करें। उन्होंने टोल के अधिकारियों को भी सचेत किया कि वह इस मौसम में अपनी हाइवे पर पेट्रोलिंग की आवृत्ति को बढ़ाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी वाहन खराब, दुर्घटनाग्रस्त होने या अन्य कारणों से हाइवे पर अवैध रूप से पार्क न हो। ऐसे वाहनों को टोल की क्रेन से जल्द हटवाकर टोल पार्किंग में खड़ा कराऐं। यह देखने में आ रहा है कि कोहरे के मौसम में हाईवे पर इस तरह खड़ी गाड़ियों से पीछे से आ रहा वाहन टकरा जाता है और गंभीर दुर्घटनाऐं घटित हो जाती है। निरीक्षण के समय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) राजेश्वर यादव, यात्री कर अधिकारी मनोज कुमार, संभागीय निरीक्षक पीयूष कुमार, कार्यालय के प्रधान सहायक कृपाकर दुबे, प्रधान सहायक ललित नारायण त्रिपाठी, प्रधान सहायक विनोद कुमार सोनकर, वरिष्ठ सहायक अमल कुमार त्रिपाठी तथा डीबीए अनूप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App