सोनभद्र

श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का दिव्य प्रसंग

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) समन्वय परिवार में सनातन एकता सेवा संघ और सुगम्या फाइनेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा छठवें दिन श्रीकृष्ण–रुक्मिणी विवाह के मंगलमय प्रसंग के साथ हुआ। कथा व्यास अखिलेश्वरा नन्द जी। महाराज जी ने श्रद्धालुओं को रुक्मिणी जी की अनन्य भक्ति, भगवान श्रीकृष्ण की करुणा तथा धर्म की विजय का भावपूर्ण वर्णन सुनाया।

जैसे ही विवाह प्रसंग प्रारंभ हुआ, पूरा पंडाल भक्ति, उल्लास और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर विवाह उत्सव का आनंद लिया। भजन–कीर्तन, मंगल गीत और झांकियों ने वातावरण को पूर्णतः वैकुंठमय बना दिया।

कथा के समापन पर व्यास जी ने बताया कि रुक्मिणी–कृष्ण विवाह भक्त और भगवान के पवित्र मिलन का प्रतीक है, जो हमें श्रद्धा, समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।कथा में मुख्य आकर्षण मौजूद सभी श्रद्धालु द्वारा हाथों में दीपक लेकर भगवान की आरती की गई।अंत में प्रसाद वितरण के साथ कथा का विधिवत समापन हुआ। कथा में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ममता अनिल सिंह और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह रहे ।इस अवसर पर मुख्य यजमान अवधेश मिश्र, विकास सिंह, ओंकार दूबे रहे।इस अवसर पर मिथलेश मिश्र, आशीष मिश्र, उदय नाथ मौर्य, संतोष सिंह, मनीष मिश्रा,सुनील अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App