सोनभद्र

दुद्धी ब्लाक मे ग्राम पंचायत सचिवो का चला सत्याग्रह आंदोलन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी ब्लाक में सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति द्वारा शान्तिपूर्ण सत्याग्रह आन्दोलन किया। ऑनलाइन उपस्थिति (एफआरएस) एवं सचिवों से लिए जा रहे। गैर विभागीय कार्यों के विरोध में सचिवों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष अरुण वर्मा मंत्री अनीश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति और सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।सचिवों को ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड में कार्य करना होता हैं, इसलिए ऑनलाइन उपस्थिति संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि 01 दिसम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक कालीपट्टी बांधकर शासकीय कार्य किया जायेगा। इसके बाद 05 दिसम्बर 2025 को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जाएगा और जनपद के सभी सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपों से सभी सचिव लेफ्ट हो जायेंगे। वहीं 10 दिसम्बर 2025 से सभी सचिव अपने निजी वाहन का प्रयोग बन्द कर देंगे और 15 दिसम्बर 2025 को सभी सचिव अपने डोंगल को ब्लाक पर जमा कर देंगे। इस मौके पर रामनारायण सिंह, सुधीर सिंह राकेश आशा कृष्ण कुमार सिंह घनश्याम सुनील श्रीवास्तव सचिन गिरी अरुण कुमार यादव सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App