सोनभद्र

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

ऐतिहासिक पारम्परिक मेले में उमड़ी भीड़, श्रीराम-रावण युद्ध के हजारों बने साक्षी

मां दुर्गा की प्रतिमाएं भारी सुरक्षा के बीच विसर्जित

दुद्धी,सोनभद्र- स्थानीय क्षेत्रों में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खेल मैदान पर लगने वाली पारम्परिक मेले में इस बार एैतिहासिक भीड़ उमड़ी। मेले में आयोजित होने वाले श्रीराम रावण युद्ध का प्रत्यक्षदर्शी बन आनन्द लेने वाले हजारों महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही।

सुर्यास्त होते ही श्रीराम के बाणों से रावण धराशायी हुआ। इसके साथ ही 51फिट उंची रावण का पुतले को जलाया गया। इस दौरान नगर की स्थापित मां दुर्गा की सभी प्रतिमाएं भी शक्ति के रूप में श्रीराम-रावण युद्ध की साक्षी बनी रही। इसके उपरान्त धराशायी रावण ने श्रीराम-लखन को राजधर्म की शिक्षा दी। रावण दहन के बाद रामलीला कमेटी दुद्धी द्वारा आयोजित भव्य आतिजबाजी नजारा देखने को मिला। इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रवण सिंह गोंड व चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी अहंकारी व अत्याचारी रावण का अन्त हुआ।इससे हमें अपने जीवन एवं समाज में छिपे अन्धकाररूपी रावण का अन्त करना बहुत जरूरी है। जिससे समाज व देश आगे की ओर प्रगति करे। अन्त में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाएं नगर के शिवाजी तालाब में विसर्जित की गयीं। लोग देर रात तक एक-दूसरे के गले मिलकर विजयादशमी की बधाईयां देते रहे। इस दौरान एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ, सीओ राजेश कुमार रॉय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, एसएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद रहे। वहीं आयोजन समिति रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता, पंकज जायसवाल, सुरेन्द्र अग्रहरि, संचालन रविन्द्र जायसवाल, आलोक अग्रहरि, अविनाश गुप्ता सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे।

दुद्धी। तहसील मुख्यालय पर नवरात्रि पर्व पर स्थापित देवी प्रतिमाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वृहस्पतिवार की देरशाम शिवाजी तालाब में विधि विधान पूर्वक विसर्जित किया गया। मां काली मंदिर, संकट मोचन, पंचदेव.एवं रामनगर के शिव मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं को रथ पर सवार कर उन्हें नगर भ्रमण कराया गया। सभी प्रतिमाएं विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए खेल मैदान पर पहुंची वहां रावण दहन के पश्चात सभी प्रतिमाएं एक साथ होकर देरशाम शिवाजी तालाब पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। आयोजकों द्वारा विधि विधान पूर्वक मातारानी की विदाई कर उन्हें अगले साल आने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर तालाब के सभी घाटो पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App