सोनभद्र

मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सदर कोतवाली पुलिस की चुर्क रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ की फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए दोनों बदमाश एमपी कटनी के रहने वाले हैं।

राबर्ट्सगंज पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बदमाशों का एक गैंग किसी घटना का अंजाम देने के लिए चुर्क रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर रेलवे पटरी के पास मौजूद है। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी शहर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम चुर्क रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर पहुंची। पुलिस ने जब बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। सीओ सीटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी को रेलवे पटरियों के पास बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। प्रभारी निरीक्षक ने तीन टीमों का गठन कर मौके पर घेराबंदी की, इसमें दो बदमाश पकड़े गए हैं। घायल बदमाशों की
पहचान वीर सिंह (35) और आजाद सिंह (34) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वे 27 अगस्त की रात रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के नई बाजार में ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी में शामिल थे। मौके से दो कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों बदमाशों पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App