सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में तीन दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन

बी

जपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर में 27 से 29 अगस्त 2025 तक श्रद्धा और उत्साह के साथ तीन दिवसीय भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आज कल्याण केंद्र में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा कर एनटीपीसी परिवार के समस्त सदस्यों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
पूरे तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को पारंपरिक उल्लास का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
रिहंद पूजा समिति, ने इस आयोजन के माध्यम से सामूहिक आस्था और सांस्कृतिक समन्वय को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता
Download App