सोनभद्र

लोन के पैसे का समय से पहले भुगतान करा गबन करने वाले आरोपी को शेरे पंजाब होटल के पास से रेणुकूट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) लोन के पैसे का समय से पहले भुगतान करा गबन करने वाले आरोपी को शेरे पंजाब होटल के पास से रेणुकूट पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा वादी सत्य प्रकाश यादव (इकाई प्रबंधक) शाखा कार्यालय का पताः C/O नरेंद्र कुमार शेरे पंजाब होटल के ऊपर हाईटेक रेणुकूट जनपद सोनभद्र के प्रार्थना पत्र के आधार पर भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मचारियों ‌द्वारा लोन के सदस्यों का लोन एवं समय पूर्व भुगतान करा कर धनराशि गबन करने के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 33/2025 धारा 409,419,420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के नेतृत्व मे रेणुकूट चौकी इंचार्ज राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा बजरिये मुखबिर की सूचना पर रेणुकूट बस स्टैंड से आरोपी प्रिंयाशु मौर्या उर्फ अमन पुत्र प्रेमचन्द मौर्या निवासी रामपुर अतरी संतनगर मिर्जापुर को गिरफ्तार का चालान कर दिया गया है।

पुलिस टीम का विवरण
(1) प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी सोनभद्र ।
(2) उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र
(3) हे0का0 शंखर लाल चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र
(4) का0 कृष्णा यादव चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App