सोनभद्र

सामूहिक रूप से चिंतन कर समाज ही नदियों को कर सकता है पुनर्जीवित

झारो खाश पहुंची नदी यात्रा की टीम देखे हालत ,ग्रामीणों से की चर्चा,

लौवा नदी पर बने करोड़ों के चेक डैम टूट चुके पर किसी ने नहीं ली सुधि
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक के रासपहरी से रविवार को शुरू की गई नदी यात्रा सोमवार को झारो खास और झारो कला पहुंची लगभग दस किमी लंबी नदी यात्रा के दौरान दोनों गांवों में मनरेगा से बने लगभग आधा दर्जन चैक डैम बहुत पहले के वर्षों में टूट चुके है जबकि नदी किनारे लोगों का कब्जा हो चुका है।साल भर बहने वाली यह नदी अब दस माह बाद सुख जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि नदी की मछलियां लगभग विलुप्त हो चली है और नागर मोथा समाप्ति की ओर है गर्मी की सब्जी अब नहीं कर पाते है।यात्रा के बाद हुई ग्रामीणों के साथ बैठक में शुभा प्रेम,डा अनिल गौतम,ने नदी के पुर्नजीवित किए जाने पर मंत्रणा की और ग्रामीणों के विचार जाने। शुभा ने नदियों के इतिहास और नदियों से निर्भरता की जरूरत पर चर्चा की।कहा कि केवल दोहन से हम पानी को बहुत दिन नहीं संयोज पाएंगे ।धरती के गोद में पानी भरना ही होगा। डॉ गौतम ने कहा कि अगर नदी में मिलने वाले नालों को रोक कर जमीन में पानी डाले तो नदी पुनर्जीवित होगा।कहा कि हमें पानी पर आत्म निर्भरता बढ़ानी है तभी हम पानी संकट से मुक्त हो सकते है। कहा कि नदियों का अतिक्रमण सरकार के बजाय गांव खुद रोके तो एक बड़ा मिशाल बन सकता है।नदी यात्रियों ने इस दौरान जल है तो जीवन है। का नारा लगाया।मौके पर प्रेम नारायण,सुरेश,पूर्व प्रधान हृदय नारायण,राम वृक्ष ,उमेश चौबे, दुर्गावती, विजय कुशवाहा हीरावती,फूलवती, दीप नारायण, जगत नारायण गोंड, केवला दुबे,जगत नारायण विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App