सोनभद्र

विंडमगंज की बिटिया ने किया कमाल, साउथ कोरिया से बोन कैंसर पर की पीएचडी

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) मनोज जायसवाल की पुत्री डाक्टर एम श्रृया जायसवाल ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है, साउथ कोरिया के पुषान यूनिवर्सिटी से बोन कैंसर पर अपना पीएचडी पूरा किया है विंढमगंज की बेटी कि इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है। डॉ एम श्रृया जायसवाल विंढमगंज के प्रतिष्ठित स्व भगवान दास जायसवाल की पोती हैं बाबू भगवान दास जायसवाल इस इलाके के सबसे प्रतिष्ठित समाजसेवी थे भारती इंटर कॉलेज और डीसीएफ दूध्दि एवं क्रय विक्रय समिति के संस्थापक सदस्यों में रहे बाबू भगवान दास जायसवाल का पूरा परिवार काफी शिक्षित एवं संपन्न रहा है। डॉ एम श्रृया जायसवाल के पिता मनोज कुमार जायसवाल सिविल इंजीनियर और माता सोशल वर्कर हैं, एमश्रृया का पूरा एजुकेशन कई राज्यों में हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा विंधमगंज के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, हायर सेकेंडरी सेंट जोसेफ हाई स्कूल कहलगांव भागलपुरबिहार, इंटरमीडिएट कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर छत्तीसगढ़, बीडीएस डेंटल कॉलेज गढ़वा झारखंड से बीडीएस ,एवं पुशान विश्वविद्यालय साउथ कोरिया से एमडीएस एवं पीएचडी(बोन कैंसर) किया। डॉ एम श्रृया जायसवाल के परिवार में वैसे तो कई डॉक्टर हैं परंतु पीएचडी होल्डर डॉक्टर होने का गौरव एकमात्र एम श्रृया को मिला है। अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने परिवार के लोग एवं मित्रों को देना चाहती है। स्थानीय सन क्लब सोसायटी ने डा एम श्रृया जायसवाल को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए जल्द ही एक समारोह आयोजित कर डॉक्टर एम श्रृया को सम्मानित करने का निर्णय लिया है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App