सोनभद्र

गायत्री परिवार ने अखंड ज्योति रथ यात्रा की तैयारी को लेकर की बैठक

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में रविवार को गायत्री परिवार के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 28 अगस्त को हरिद्वार से प्रस्थान कर विंढमगंज पहुंचने वाली अखंड ज्योति रथ यात्रा की भव्य तैयारी करना था।बैठक की अध्यक्षता श्री रामदास कुशवाहा ने की। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। यह तय किया गया कि रथ यात्रा का मुख्य आयोजन रामलीला मैदान में संपन्न होगा।गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीप ज्योति प्रज्वलित करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।बैठक में प्रमुख रूप से हुलास यादव, शिव शंकर कुशवाहा, रामदास कुशवाहा, उमेश जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, प्रेमचंद यादव, ओम रावत आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App