सोनभद्र

ऊर्जांचल जन कल्याण समिति के केसी जैन और आरडी सिंह की अगुवाई मे कोयला से मिल एनसीएल की सीबी एक्ट में अधिग्रहित सरप्लस जमीनो के डिनोटिफिकेशन न हो पाने से पैदा हालात से अवगत कराया

अनपरा/सोनभद्र ऊर्जांचल जन कल्याण समिति का एक प्रतिनिधि मंडल महामंत्री केसी जैन और अध्यक्ष आरडी सिंह की अगुवाई मे माननीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से उनके आवास पर मिला और उनसे बीते चार दशक से एनसीएल की सीबी एक्ट में अधिग्रहित सरप्लस जमीनों के डिनोटिफिकेशन न हो पाने से पैदा हालात से अवगत कराया।

माननीय कोयला मंत्री को बताया गया कि सीबी एक्ट में अधिग्रहित जमीनों का न तो पुर्नवास लाभ दिया गया और न ही किसी प्रकार का प्रतिकर। महज सीबी एक्ट में नोटिफिकेशन के कारण यह जमीने अभिलेखों में एनसीएल के नाम दर्ज करा दी गयी। नतीजतन एक मार्च 1982 को औडी ,ककरी ,परासी की कुल 412.60 एकड़ तथा सात नवम्बर 1981 को कोहरौल, कोहरोलिया, मर्रक, मिसिरा, भैरवा की कुल 305 .65 एकड़ जमीनों पर बसे बाशिन्दों के नाम अभिलेखों में दर्ज नही हो पा रहे। खरीद फरोख्त कर नही कर पा रहे है और न ही मकान आदि के मानचित्र ही स्वीकृत हो पाते है। क्षेत्र का विकास बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोयला मंत्री ने इस प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करने के अपने सचिव को निर्देश देते हुए प्रतिनिधिमंडल को अतिशीघ्र राहत दिलाने का अश्वासन दिया। इससे पूर्व रक्षामंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी से भी प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और उन्हे ऊर्जांचल की हाइवे 39 के चौड़ीकरण न होने से जाम और दुर्घटनाओं की समस्याओं व डिनोटिफिकेशन के प्रकरण से अवगत करा अपने प्रभाव से उनका निस्तारण कराने को कहा। माननीय रक्षा मंत्री ने तत्काल कोयला मंत्री से डिनोटिफिकेशन कराने काअनुरोघ किया। हाइवे चौड़ीकरण के लिए चेयरमैन नेशनल हाइवे अथारिटी से भी बात की । इस दौरान आर जी खण्डेलवाल,जगदीश बैसवार,अतुल शाह ,ओपी मालवीय के साथ रामनरेश पासवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App