सोनभद्र

अनपरा से हाथीनाला तक फोरलेन मार्ग का निर्माण जल्द कराये जाने को लेकर उर्जान्चल जन कल्याण समिति ने दिया ज्ञापन

अनपरा/सोनभद्र अनपरा से हाथीनाला तक फोरलेन मार्ग का निर्माण जल्द कराये जाने को लेकर उर्जान्चल जन कल्याण समिति ने दिया ज्ञापन। जल्द ही एन एच ए आई द्वारा अनपरा से हाथीनाला तक फोरलेन मार्ग का निर्माण कराया जायेगा। एन एच द्वारा इसकी डीपीआर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। एन एच द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के उपरांत उसे एन एच ए आई को सौंप दिया जाएगा। एन एच ए आई द्वारा फिर से उसका मूल्यांकन कर आवश्यक बजट की राशि का भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

उक्त जानकारी एन एच ए आई के चेयरमैन संतोष यादव ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में ऊर्जाँचल जनकल्याण समिति के एक प्रतिनिधि मंडल को देते हुए बताया कि एन एच ए आई द्वारा सिर्फ फोरलेन सिक्स लाइन एट लाइन एक्सप्रेस हाईवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट बनाए और सांचालित किये जाते हैं किंतु भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अनपरा से हाथी नाला तक की रोड का निर्माण एन एच ए आई द्वारा कराया जाएगा जो कि अपनी विशिष्ट गुणवत्ता और निर्माण कार्य की समयबद्धता के लिए जानी जाती है. संतोष यादव ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार द्वारा लगभग 3 लाख 25 हजार करोड़ की राशि सड़क परिवहन मंत्रालय के लिए स्वीकृत की जाती है. जिसमें से 80 हजार किलोमीटर सड़कों की देखरेख एवं नए प्रोजेक्ट का निर्माण करने वाली एन एच ए आई को 2 लाख 75 हजार करोड रुपए मिलते हैं। शेष 75 हजार करोड रुपए एन एच को मिलते हैं जिससे उसके द्वारा लगभग 70 हजार किलोमीटर सड़क की मरम्मत देखरेख और यथा आवश्यकता अनुसार सड़कों का निर्माण पी w डी के माध्यम से किया जाता है. कम बजट होने के कारण एन एच द्वारा बड़े प्रोजेक्ट एन एच ए आई को सौंप दिए जाते हैं इसी क्रम में अनपरा से हाथीनाला प्रोजेक्ट का भी एन एच ए आई द्वारा ही निर्माण कराया जायेगा।

उन्होंने पूरी संभावना जताई की डीपीआर रिपोर्ट मिलने के बाद उनके विभाग द्वारा भी उसका मूल्यांकन कर कैबिनेट से उसके लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अप्रैल 2026 से निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है. इससे पूर्व ऊर्जाँचल जनकल्याण समिति के अध्यक्ष आर डी सिंह, महामंत्री के जैन, आर जी खंडेलवाल, ओ पी मालवीय, जगदीस बैसवार, अतुल शाह द्वारा उन्हें अनपरा से हाथी नाला तक फोर लाइन ना होने के कारण होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया. महामंत्री के सी जैन ने बताया कि ऊर्जाँचल परिक्षेत्र में दर्जनों बड़े परियोजनाएं, विद्युत गृह और कोयले की खदानें संचालित की जाती हैं जिनसे प्रतिदिन हजारों ट्रक कोयला और राख का इसी मार्ग से परिवहन किया जा रहा है जिससे एक तरफ जहां जाम लगता है वहीं सड़क दुर्घटना दुर्घटना में प्रतिदिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल द्वारा उनसे मांग की गईं कि जब तक सड़क मार्ग का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक सड़क की पटरीयों का निर्माण कराया जाए या राख के परिवहन पर रोक लगाई जाए। विदित हो की गत शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर इस मार्ग का निर्माण कराया जाने की प्रबल संस्तुति प्रदान करने हेतु मांग की गईं थी जिस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और एन एच ए आई के चेयरमैन संतोष यादव को फोन कर प्रतिनिधिमंडल से मिलकर समस्याओं को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित
Download App