सोनभद्र

पिपरी एसएचओ नागेश सिंह ने 2 पशु तस्कर को आधा दर्जन मवेशी 2 कट्टा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी एसएचओ नागेश सिंह ने 2 पशु तस्कर को आधा दर्जन मवेशी 2 कट्टा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में पशु तस्करी करने वाले आरोपी अनीस पुत्र बचाऊ निवासी मानिकपुर अहरौरा मिर्जापुर,राजेन्द्र प्रसाद उर्फ प्रमोद पुत्र राजमनि निवासी ग्राम बसदेवा करमा सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर तुर्रा से आगे मलीन बस्ती के पास नागेश सिंह मय हमराही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 5 भैस व 1 भैसा एवं 2 तमंचा, 2 कारतूस 315 बोर पिकअप बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 70/2025 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्र0नि0 नागेश सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 नरेन्द्र राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 राजेश कुमार पासवान थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 नीरज सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 संजय वर्मा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
6. का0 राम बाबू सोनकर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App