सोनभद्र

ट्रेन के धक्के से आज्ञात वृद्ध की मौत, शिनाख्त कराने की कोशिश जारी

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) रेलवे ट्रैक के किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है।शव काफी जख्मी अवस्था मे था जिसे मौजूद लोगो ने ट्रेन के धक्के से मौत होने का अनुमान लगा रहे थे।मामला चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी के घाघर बयराज बांध के समीप रेलवे लाइन पोल नम्बर 153/27 का बताया जा रहा है। इसकी सूचना ट्रेन लेको पायलट के माध्यम से अगोरी स्टेशन मास्टर को दी गयी इस सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर शव की जांच पड़ताल कर मौजूद ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव एंव आस-पास के गांवो के लोगो को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराने की भरपूर कोशिश की गयी किंतु कोई सफलता नही मिली। गुरमा चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव ने बताया की शव की शिनाख्त के लिए अगले दो दिनो तक शव सुरक्षित लोढ़ी मर्चरी हाउस मे रखा गया है साथ ही सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिए फोटो भेजकर शिनाख्त कराने की कोशिश भी करायी जा रही उसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराकर रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App