सोनभद्र

अवैध खनन कर्ताओ का वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला, ट्रैक्टर रोकने गए दरोगा और कर्मियों पर पथराव

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। बुधवार की रात वन दरोगा मंगल और वन कर्मी जब जंगल में गश्त कर रहे थे, तब उन्होंने एक ट्रैक्टर में बालू की अवैध ढुलाई देखी।वन दरोगा ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका और तेजी से भागने लगा। वन कर्मियों ने पीछा किया। चालक ने कुछ दूर जाकर अपने घर के सामने बालू गिरा दिया।इसके बाद चालक वापस वन कर्मियों के पास आया। उसने उनसे बदसलूकी की और गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी और पथराव शुरू कर दिया। वन कर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे।गुरुवार को वन दरोगा शिव मंगल ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि म्हरिकला निवासी हरदेव बियार, जो जीतलाल का पुत्र है, अवैध बालू का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।क्षेत्र में नदी-नालों से अवैध खनन की समस्या लगातार बनी हुई है। खनन माफिया शाम होते ही अवैध खनन और परिवहन में जुट जाते हैं। उनमें कानून का कोई भय नहीं दिखाई देता।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App