सोनभद्र

बाउली में नहाने गई 6 साल की बच्ची की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। महुली गांव में बुधवार शाम को 6 वर्षीय किरण की बाउली में डूबने से मौत हो गई। किरण जगसिंह की बेटी थी।

घटना के समय किरण अन्य बच्चों के साथ घर के पास स्थित अमृत सरोवर में नहाने गई थी। नहाते समय वह फिसलकर गहरे पानी में चली गई। साथ के बच्चे घर आकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची डूब चुकी थी।

स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App