सोनभद्र

शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 शराब तस्कर को शिव कुमार सिंह ने किया गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी) शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 शराब तस्कर को शिव कुमार सिंह ने किया गिरफ्तार। एक अदद कार टाटा अल्ट्रोज में गोपनीय तरीके से छत्तीसगढ़ ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब कुल 140.64 लीटर बरामद।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के द्वारा जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब के तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन मे म्योरपुर पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी कर सोनभद्र से टाटा अल्ट्रोज कार संख्याः- CG 30 G1435 से गोपनीय तरीके से छत्तीसगढ़ ले जा रहे कुल 140.64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया तथा तस्करी करने वाले 02 नफर अभियुक्त क्रमशः अभिषेक कुमार पुत्र राजनरायन निवासी ग्राम पोखरा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष, कुल्लू प्रसाद पुत्र रामजतन वरगाह निवासी ग्राम डुमरपान थाना सनावल जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं-17/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण
1. 11 पेटी वियर कुल 264 अदद 132 लीटर व 01 पेटी अंग्रेजी शराब 48 शीशी 08.640 लीटर कुल 140.640 लीटर बरामद।
2. एक अदद टाटा अल्ट्रोज कार संख्याः- CG 30 G 1435 व दो अदद मोबाईल विवो कम्पनी।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 शिव कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 अजय सागर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 श्रीराम यादव थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
4. का0 अनिल कुमार थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App