सोनभद्र

खनिज विभाग के चेकिंग के डर से भाग रही ट्रक मारकुंडी घाटी मे टकराया

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे खनिज विभाग के चेकिंग टीम को देखकर सोन इको प्वाइंट से ट्रक वापस मोड़कर मारकुंडी घाटी मे तेजी से उतरते समय पहाड़ से जा टकराया।इस हादसे चालक एंव खलासी मामूली रूप से जख्मी होकर बाल-बाल बच गया।मनीमत रहा की इस दौरान घाटी मे चढने के दौरान कोई वाहन चपेट मे नही आया नही तो कोई बडा हादसा घटित हो सकता था। बता दे की अक्सर अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करने वाले ट्रक संचालक जब लोढ़ी के ईद-गिर्द खनिज विभाग की टीम रोड पर निकलती है तो पकड़े जाने के डर से वाहन चालक सोन इको प्वाइंट से अपनी ट्रक मुड़ाकर वापस मारकुंडी घाटी के पुराने मार्ग से उतरते है। इस दौरान वाहन चालक घबराहट के कारण अपना संतुलन खो देते है जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो जाती है। बता दे की दिनांक 23/05/2024 समय तकरीबन 06 बजे लोढी टोल प्लाजा से भाग रही गिट्टी लदा ट्रक का पिछा करने के दौरान ट्रक संख्या UP60-AT-1262 मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर उतरते समय अनियंत्रित होकर सवारी से भरी एक टेम्पो पर चढ़ गयी इस हादसे मे एक सवारी रामबास गोंड पुत्र सियाराम गोंड,उम्र लगभग 35 बर्ष,निवासी बचोखर,थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र की मौके पर मौत होने के साथ वही टेम्पो मे बैठे चार यात्री क्रमश: शांती देवी पत्नी शिवशंकर उम्र लगभग 24 बर्ष निवासी सलखन,थाना चोपन जनपद सोनभद्र।उमाकांत पुत्र राजपती उम्र लगभग 27 बर्ष निवासी गुरमा,थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।रीता देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी मारकुंडी,थाना चोपन,जनपद सोनभद्र फुलवारी पत्नी श्रीनाथ उम्र लगभग 36 बर्ष निवासी राबर्ट्सगंज।गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी जिन्हे स्थानिय एंव पुलिस के सहयोग से एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लोढ़ी मे भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार
Download App