सोनभद्र

19वर्षीय नवविवाहिता ने घर मे फांसी लगाकर दी जान,परिजनों में पसरा मातम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जरहा के टोला बियाडाँड़ में एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फाँसी के फंदे से लटकर जान दे दी।जानकारी के अनुसार गायत्री देवी पत्नी उदय कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी जरहा बियाडाँड़ सोमवार की दोपहर बाद अपने ही घर के अंदर बल्ली के सहारे गमछे से फाँसी लगाकर जान दे दी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर एनटीपीसी रिहन्द के धन्वन्तरि चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया।
बताया गया कि उदय कुमार कही बाहर गया था घर पहुँचा तो उसने पत्नी को फांसी पर लटकते देखकर अवाक रह गया उदय की शादी एक साल पहले बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नधिरा गाँव मे हुई थी ।उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया हैं मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि भेजा जाएगा और फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App