सोनभद्र

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में सोमवार की रात पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब आठ बजे सुनील (28) पुत्र राजेंद्र का शराब के नशे में किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक घर के कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर छत में लगे लोहे के हुक पर साड़ी के फाल के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।काफी देर बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला।किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि युवक का शव छत में लगे लोहे के हुक पर साड़ी के फाल के सहारे लटका हुआ है।यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। बताया गया कि युवक (मृतक) के चार बच्चे हैं। युवक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि शराब के नशे में पत्नी से विवाद के युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App