सोनभद्र

स्व.बाबू लाल वर्मा स्मृति टेनिस सुपर सिक्स क्रिकेट में रेहटा एकादश बनी चैंपियन

स्व.बाबू लाल वर्मा स्मृति टेनिस सुपर सिक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रेहटा एकादश ने अनपरा कॉलोनी एकादश को 17 रनों से हराकर चैंपियन बनी

रेहटा ने 12 ओवरों में 8 विकेट पर 59 रन बनाए जिसमें सुधीर में 21, सतेंद्र 17 रन बनाए विनोद, राजू,अमन, शिवम ने 2-2 विकेट लिए जवाब में अनपरा कॉलोनी एकादश 11.5 ओवरों में 42 रनों पर सिमट गई जिसमें आशुतोष राय ने 12 रन बनाए जैकेश, करन, सतेंद्र ने 3-3 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच सतेंद्र कुमार को दिया गया । मैन ऑफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अनपरा बोर्ड के सोनू पनिका, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करन को दिया गया । मुख्य अतिथि अनपरा थानाध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा ने विजेता टीम को 10 हजार और ट्रॉफी, विशिष्ट अतिथि संजय उपाध्याय ने उपविजेता टीम को 5 हजार और ट्रॉफी प्रदान की । आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद यादव एवं सचिव आशुतोष राय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया जो 6 से 10 जनवरी तक सीआईएसएफ मैदान में हुआ जिसमें अनपरा बोर्ड, रेहटा, परासी, अनपरा कॉलोनी, पिपरी सोनवानी, काशी मोड़, औड़ी मोड़,अनपरा गाँव की टीमों ने प्रतिभाग किया एवं मास्टर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर ऋषभ पांडेय को थानाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया । मैच प्रारम्भ से पूर्व अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा के पिता के 1 दिसम्बर को हुए निधन पर 2 मिनट का मौन रखके श्रद्धांजलि अर्पित की एवं अनपरा थानाध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस मौके पर अजय उपाध्याय, ऋषभ पांडेय, अभिषेक पांडेय, सोनू,अरबाज़, अमित, सतीश, पीयूष आदि उपस्थित रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App