सोनभद्र
दीपक शाह बने दुद्धी भाजपा मंडल अध्यक्ष, लोगों में हर्ष

दुद्धी। रविवार की देर शाम सोनभद्र जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हो गई है। जिले के 20 मंडलों के नए अध्यक्षों नियुक्त किए गए हैं। दुद्धी नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में दीपक शाह को दुद्धी मंडल की जिम्मेवारी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर सूची साझा करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।



