सोनभद्र

झोला छाप डॉक्टर के एक इंजेक्शन ने बालक की लेली जान घर मे मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिंडारी टोला मनरहवा में गुरुवार शाम एक झोला छाप डॉक्टर के इंजेक्शन से एक 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई।हृदय को छू जाने वाली इस मौत से परिजनों में कोहराम मचा दिया।परिजनों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर कथित झोला छाप चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि अभिषेक 8 वर्ष पुत्र अशोक कुमार ग्राम पिंडारी टोला मनरहवा की मौत हुई हैं। मृतक के बाबा दया शंकर ने तहरीर देकर घटना की जानकारी पुलिस स्टेशन में दी है।मृतक का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेजा जा रहा हैं रिपोर्ट आने के पश्चात विधिक कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के विभिन्न चट्टी चौराहे पर विभागीय मिली भगत से दर्जनों ऐसे झोला छाप चिकित्सक बैठे है जो सस्ती दवा उपचार के नाम पर गरीब ग्रामीणों को आयेदिन मौत के घाट उतार रहे हैं।ग्रामीण अंचल में बंगाली दवा खाना जैसे तरह तरह के नाम पर बिना किसी मेडिकल डिग्री के दवा इलाज चीड़फाड़ बेरोकटोंक कर रहे हैं जब कोई घटना हो जाती हैं तो अपना बोर्ड उतारकर फरार हो जाते है और मामला ठंडा होने के पश्चात फिर कही न कही बोर्ड लगाकर इलाज करने लगते हैं।इधर मृत बालक के बाबा दया शंकर ने बताया कि गुरुवार की शाम उनका नाती घर के पास पुलिया पर गाँव के बच्चों संग खेल रहा था उसी दौरान उसके पैर में पत्थल से चोट लग गई जिससे पैर में खून बहने लगा परिजन गाँव के डाक्टर मधु सरकार के दवाखाना ले गए जहां उनका सहायक महेश ने पट्टी मरहम के बाद एक इंजेक्शन लगाया उसके बाद उनका नाती अचेत हो गया हालत गंभीर देख झोला छाप डॉक्टर के हाथपांव फूल गए घबराया डॉक्टर बालक को लेकर परिवार संग बेहोशी की हालात में एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय ले गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही बालक को मृत घोषित कर दिया।बच्चे के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।हॉस्पिटल से आए मेमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।बातचीत मे डॉ मधु सरकार ने कहा कि हम तो किराना दुकान चलाते है पहले दवाई किया करते थे अब हमारा साला महेश दवा करता है।उधर सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार ने कहा कि हमको जानकारी है नोडल अधिकारी को मामले की जांच में भेजा हूँ दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App