सोनभद्र

Sonbhadra News: किशोरी के अपहरण का परिजनो ने लगाया आरोप म्योरपुर पुलिस जल्द कर सकती है घटनाक्रम का सनसनीखेज खुलासा

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी) किशोरी के अपहरण का परिजनो ने लगाया आरोप म्योरपुर पुलिस जल्द कर सकती है घटनाक्रम का सनसनीखेज खुलासा। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव निवासी ने म्योरपुर थाने पर तहरीर दे सूचित किया है कि मेरी पुत्री 19 वर्ष का 19 नवंबर को शाम 5 बजे अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर फिरौती मांगी गई है, फिरौती न देने व पुलिस को सूचित करने पर हत्या किए जाने की धमकी दी जा रही है। अपहृता की माता ने बताया कि उसकी पुत्रीचालू सत्र में म्योरपुर स्थित इंटर कालेज से दसवीं में अध्ययनरत थी 18 नवंबर को विंडमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी सहेली के घर गई थी,जहा से वह अगले दिन वापस आ गई,19 नवंबर को वह शाम पांच बजे लापता हो गई,परिजनों द्वारा गांव सहित,रिश्तेदारों,परिचितों के यहां ढूंढा गया बावजूद इसके कही पता नहीं चला, थक हार कर म्योरपुर पुलिस को सूचित किया,पुलिस ने परिजनों को अपने स्तर से पता करने की बात कही गई,इस बीच वे सभी संभावित स्थानो, परिचितो के यहां पता करते रहे, कही पता नही मिला, 23 नवंबर को एक वीडियो भेज कहा गया कि किशोरी उनके कब्जे मे है उसकी सलामत चाहते हो तो पैसे का प्रबंध करो ,साथ ही पुलिस को सूचित न करने की चेतावनी भी दी गई,फिरौती की रकम भी स्पष्ट नहीं की गई,अगले दिन पुनः उसी नंबर पर वीडियो भेज कहा गया कि पुलिस को सूचित न करने की चेतावनी के बाद भी पुलिस को बता दिया गया जिसका परिणाम लड़की की हत्या के रूप में भुगतने को तैयार हो जाओ,वीडियो मे किशोरी के हाथ पांव बंधे है वह रो रो कर अपने पिता को बता रही है कि वे उसकी हत्या कर देंगे।

बातचीत मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस इस मामले की जाच में जुटी है परिजनो ने अपरहण का आरोप लगाया है जल्द पुरे घटनाक्रम का खुलासा किया जायेगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ
Download App