सोनभद्र

अखिलेश मिश्रा ने सेंट जोसेफ की छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 की दी जानकारी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) सेंट जोसेफ एनटीपीसी रिहंदनगर में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बुधवार को प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा का सेंट प्राचार्य ने जोरदार स्वागत किया। थाना प्रभारी ने विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विधिवत जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा घुमंतू शोहदों एवं आकस्मिक स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098,1090,112,181,108 और 102 को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर भी छात्राओं को दिया। श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अपराध होता है तो उन्हें इन दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके सहायता प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विशेष कर कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन आदि की भी जानकारी दिया। एसएचओ श्री मिश्रा ने बताया महिला सुरक्षा के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ तत्पर और कटिबद्ध है।उन्होंने बताया कि शासनादेश मिशन शक्ति – फेज 5 के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं एवं छात्राओं को आगे आना होगा। उनके साथ यदि किसी भी तरह का अपराध होता है तो तत्काल दिये गये हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें। अंत में विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने प्रभारी निरीक्षक का धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन
Download App