सोनभद्र

खण्ड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से विद्यालयों में मचा हड़कंप

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार ने मंगलवार को न्याय पंचायत जरहा के आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय बीजपुर प्राथमिक विद्यालय राय कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय बीजपुर कॉलोनी कंपोजिट विद्यालय सिरसोती तथा प्राथमिक विद्यालय नकटू का निरीक्षण किया गया। इस दौरान
कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में कुल 340 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 275 छात्र ही उपस्थित पाए गए शिक्षकों में सहायक अध्यापक देवनारायण आकस्मिक अवकाश अध्यापिका सरोज चिकित्सकीय अवकाश पर थी।
कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में मल्टीप्ल हैंड वॉश यूनिट जीर्ण शीर्ण अवस्था में निष्प्रयोज्य पाया गया ।प्रधानाध्यापिका आशा रानी को व्यवस्थाओं में सुधार लाने की चेतावनी दी गयी प्रधानाध्यापिका आशा रानी द्वारा बताया गया कि समर्सिबल चोरी हो गया है खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कंपोजिट ग्रांट की धनराशि खर्च का विवरण जानने की कोशिश की गई तो प्रधानाध्यापिका बगले झांकने लगी।निपुण लक्ष्य ऐप पर बच्चों का असेसमेंट भी नहीं किया जा रहा था।प्राथमिक विद्यालय राय कॉलोनी पर प्रधानाध्यापिका कुसुम सिंह अध्यापक पूनम कुमारी जायसवाल उपस्थिति पाई गई वहीं छात्र उपस्थित 87 के सापेक्ष 70 पाई गई।प्राथमिक विद्यालय बीजपुर कॉलोनी में 65 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 55 बच्चे उपस्थित थे तीनों शिक्षिकाएं सुमित्रा नंदनी प्रियंका मिश्रा उपस्थिति पाई गई
प्राथमिक विद्यालय नक्टू पर कुल 23 नामांकित छात्रों के सापेक्ष 21 छात्र उपस्थित पाए गए खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से किताब पड़वा कर गुणवत्ता जानने का प्रयास किया गया तो बच्चों ने भी उन्हें निराश नहीं किया और किताब पढ़कर सुनाया जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रसंशा की प्राथमिक विद्यालय नकटू में शिक्षामित्र रंजना सिंह एक अगस्त से लगातार अनुपस्थित पायी गयी जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई कंपोजिट विद्यालय सिरसोती में कुल 283 नामांकन के सापेक्ष 216 छात्र उपस्थित थे यहाँ भी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कंपोजिट ग्रांट की पंजिका मांगे जाने पर प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रस्तुत करने में असमर्थता जताई गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App