सोनभद्र

नदी में नहाने के दौरान दो सगी बहनों सहित 3 किशोरियां डूबी, एक किशोरी का शव बरामद

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया इलाके के 4 नंबर ढाबे नामक स्थान पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब नदी में नहाने के दौरन 2 सगी बहने समेत 3 नाबालिक किशोरी नदी में डूब गई। जबकि साथ में नहाने गई एक किशोरी नदी से बच निकली। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस और दमकलकर्मियों द्वारा डूबी किशोरियों की तलाश की जा रही है। वही घटना की सूचना पर गांव में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ नदी के दोनों तरफ इक्क्ठा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग 2 बजे 4 किशोरी रेणुका नदी के पास मवेशी चरा रही थी इस दौरान सभी नदी में नहाने लगी और 2 सगी बहनों सहित 3 नाबालिग किशोरी सरिता (10)और सुनीता 12 पुत्री केदार व उषा (15) पुत्री श्याम लाल नदी में डूब गई। जबकि एक किशोरी काजल पुत्री बाबून्दर नदी से बच निकली और उसी ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। गांव वाले नदी की तरफ दौर कर आये और नदी में देखने पर 3 किशोरियों का कही पता नहीं चला। जिसके बाद स्थानीय थाने को घटना की बाबत सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची चोपन थाना पुलिस और दमकलकर्मियों ने तुरंत राहत बचाव कार्य जारी किया। जिसके कुछ ही घण्टों के बाद एक किशोरी उषा (15) पुत्री श्याम लाल और सरिता (10) पुत्री केदार का शव बरामद कर लिया गया है। खोजबीन के दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही। एसडीएम विवेक कुमार ने घटना की बाबत SDRF टीम को लिखित में सूचना देकर मामले से अवगत कराया है। जिसके बाद SDRF टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। वही एसडीएम विवेक कुमार ने घटना की सूचना पर पुलिस विभाग राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार खोज अभियान जारी है। मौके से ही SDRF टीम से बात की गई है और टीम मिर्जापुर से चल चुकी है एक-दो घंटे में टीम घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया है दिन-रात एक करके सर्च अभियान चलाकर किशोरियों को खोजने का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App