सोनभद्र

लिलासी कला माहोचटान में रामलीला संपन्न

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

लिलासी कला माहोचट्टान में 13 दिन पहले शुरू हुई रामलीला का समापन हुआ ,समापन के मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र प्रसाद लक्ष्मी मेडिकल एजेंसी म्योरपुर रहे , समिति ने उन्हें अंगवस्त्र देकर के सम्मानित किया उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने संस्कृति पर गर्व है ,और हम सभी को आपसी भाईचारा बना करके ,सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए, कार्यक्रम के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने सभी पत्रों एवं पदाधिकारी को सहयोग करने के लिए शुभकामनाएं दी ,उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलजुल करके हमें भगवान पुरुषोत्तम श्री राम की तरह आदर्श स्थापित करना चाहिए ,जिससे समाज में चल रहे कुरतिया को मिटाए जा सके, और भगवान राम द्वारा बताए गए सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिप्रसाद सलबंधी मंत्री जी, भोला प्रसाद व्यास जी, प्रबंधक संतोष कुमार गुरुजी, कोषाध्यक्ष सोहर लाल ,डायरेक्टर रघुवर दयाल , उपेंद्र कुशवाहा ,शंकर प्रसाद व्यास , जोखू प्रसाद ,लव कुश प्रसाद , जगत प्रसाद ,डॉ कर्मदेव प्रसाद ,अभिषेक गुप्ता ,अनंत भारती ,विजय शर्मा, एवं संगीत के कलाकार उपस्थित रहे, समापन के दिन सभी लोगों ने कहा कि 13 दिन कैसे बीत गया हमें पता भी नहीं चला ,यहां के लोगों से मिला यह प्रेम सदा याद रखा जाएगा, समापन के बाद पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, रामायण में बताई गई हमें अनेक बातें एवं यहां की कलाकृतियां हमें हमेशा हमेशा के लिए याद रहेंगी,

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App