सोनभद्र

भरत मिलाप का मंचन देख गमगीन हुए श्रद्धालु

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील प्रांगण में रविवार की रात रामलीला मंच पर भरत मिलाप का मंचन किया गया। रविवार को देर शाम श्री राम रथ निकल कस्बे के तहसील मार्ग, रामनगर, माँ काली मंदिर से होकर श्री संकट मोचन मंदिर पहुँचा। श्रीराम सीता लक्ष्मण का रथ पहुँचते ही जय श्री राम के जयकारों से नगर झूम उठा। अयोध्या पहुंचे राम को देखकर उनके भाई भरत उनसे गले मिलकर रोने लगे। श्रीराम द्वारा पीठों को सहलाते हुए चुप कराने के बाद भरत ने उन्हें राज सिंघासन पर बैठाया। उन्होंने धूल मिट्टी से सनी प्रभु श्रीराम के पांव गंगाजल से पखारते रहे और 14 वर्ष का वियोग सोचकर रोते रहे। भाई के आगाध प्रेम देख श्रीराम की आंखे द्रवित हो गई। इसके बाद भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक किया गया और उन्हें अयोध्या की राजगद्दी सौंपी गई। भगवान राम को राजा के रूप में पाकर अयोध्यावासी फूले नहीं समा रहे थे। चहुंओर राम के जयकारे लग रहे थे। भरत के भाई के प्रति प्रेम और श्रीराम को अयोध्या के राजा के रूप में देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। अयोध्या का राजमहल का राजदरबार 14 वर्ष के सूनेपन के बाद परिपूर्ण लग रहा था। इससे पूर्व विजय जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। तहसील परिसर से रथ पर निकला भगवान का विजय जुलूस नगर में भ्रमण किया। इस दौरान प्रभु श्रीराम की झांकी भी निकली। लोगों ने पुष्प वर्षा की। प्रभु राम व मां सीता का आशीर्वाद लिया। विजय जुलूस के दौरान भोला आढ़ती, चंद्रिका आढ़ती, देवेश मोहन, विष्णुकांत तिवारी, सन्दीप गुप्ता, रवि जायसवाल, मोती अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, कमलेश कमल, पीयूष अग्रहरि, कल्याण मिश्रा, अनुरोध भोजवाल आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज एम पी सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App