सोनभद्र

सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखते हैं,बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते है आरपी सिंह

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा हिण्डालको रेनुसागर के आवासीय परिसर में स्थित प्रेक्षागृह के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर पी सिंह ने अपने सम्बोधन में कि कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखते हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं।इस दिशा में दिशिता महिला मंडल की महिलाओं ने हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवंत कर रखा है।उसकी जीतनी प्रसंशा किया जाय वह कम है।शानदार कार्यक्रम में प्रेक्षाग्रह में सजी देवी माँ के मनोहारी प्रतिमा के प्रांगड में दिशिता महिला मण्डल की सदस्याओं ने वर ने बोल मारी अंबे, गलगोटो -गलगोटो जैसे प्रसिद्ध गानों पर गरबा एवं डांडिया के अदभुत नृत्य में आकर्षक संगीत व लय के साथ एक जटिल नृत्य अपने पैरों की कला तथा डांडिया की चाल के साथ प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।वही बच्चों द्वारा बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया।बंगाली समुदाय के लोगों ने भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर वाह वाही लूटी।गैरतलब है कि हिन्डाल्को रेनुसागर इस समय नवरात्र के जश्न में डूबा हुआ है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना भाव विभोर हैं। साथ ही शक्ति के इन स्वरूपों का उत्सव भी मनाते हैं। दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव से जुड़ी एक और कड़ी है, जो लोगों के मन को उत्साह और उमंग से भर देती है। शारदीय नवरात्र का नाम सुनते ही सबसे पहले मन में गरबा और डांडिया का ख्याल आता है।नवरात्र और गरबा-डांडिया का एक-दूसरे से गहरा रिश्ता है। हम में से कई लोगों को गरबा काफी पसंद होता है, लेकिन बेहद कम लोग ही इसके इतिहास के बारे में जानते हैं।डांडिया एवं गरबा
भक्ति नृत्य है जो देवी ओर पराक्रमी राक्षस राजा महिषासुरके बीच एक नकली लड़ाई का प्रतीक का मंचन है।कार्यक्रम का सफल संचालन कविता श्रीमाली एवं पूनम तिवारी ने की।धन्यबाद ज्ञापित ललित खुराना की।इस अवसर पर हिण्डालको रेणुकूट से जेपी नायक ,जयेश पवार, एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह ,ऑपरेशन हेड मनीष जैन,अनपरा नगर पंचायत चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार,संजय श्रीमाली,कविता श्रीमाली ,मनु अरोरा ,मेनका अरोरा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App