रावण को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र पेशाब कांड के आरोपी रावण को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार। शक्तिनगर क्षेत्र के एक वायरल विडियो मे एक युवक को मारने पीटने व उसके ऊपर पेशाब की घटना कारित करने वाले फरार आरोपी को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। शिवा खरवार द्वारा ट्वीट किया गया कि मेरे भाई पवन खरवार के मुंह में जबरन पेशाब करने वाले थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के पेशेवर अपराधी हैं हम दलित आदिवासी को जीने का हक नही। शक्तिनगर पुलिस द्वारा उक्त ट्वीट का तत्काल संज्ञान लेकर वादी पक्ष से वार्ता कर घटना क्रम की जानकारी की गई जिसमें वादी के भाई द्वारा बताया गया कि यह घटना 26.09.2024 समय लगभग 19.00 से 20.00 बजे के बीच की है । घटना, वादी पीड़ित के मोहल्ले के ही लोगो के द्वारा कारित की गई है । वादी द्वारा यह भी बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित तुरंत बैढ़न (मध्य प्रदेश) इलाज हेतु परिवार के साथ चला गया था तथा उनके द्वारा थाना/चौकी या UP-112 पर कोई सूचना नही दी गयी थी । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 121/2024 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 109, 117 (2), 133 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु शक्तिनगर पुलिस की टीम गठित की गयी थी। उक्त गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग मे फरार आरोपी रवि रावण पुत्र संजय भारती निवासी निमियाटाड़ शक्तिनगर को मुखबिर की सूचना पर ज्वालामुखी कालोनी से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1- प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2- हे0का0 जय प्रकाश थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3- का0 सौरभ यादव थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।



