सोनभद्र

कोन के लाल ने किया कमाल दो सगे भाईयों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन लोगों में खुशी की लहर

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) कोन के लाल ने किया कमाल दो सगे भाईयों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन लोगों में खुशी की लहर। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड़ के टोला केवाल निवासी अलखनारायण शुक्ला भाजपा नेता के दो बेटों का चयन क्रमश:मेडिकल व इंजीयरिंग में हुआ। इनके चयन से क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में बतातें चलें कि अलख नारायण शुक्ला के दो बेटे धीरज शुक्ला व शिवगंगा शुक्ला का चयन क्रमश:आईआईटी कानपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग व दूसरे बेटे शिवगंगा शुक्ला का चयन नीट के तहत एमबीबीएस चंदौली में हुआ। इनके चयन की खबर से परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी डाक्टर जगदीश प्रसाद शर्मा व संतोष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में योग्य डाक्टर की बहुत कमी है जिससे इन छात्रों के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर के साथ साथ ऐसे लड़कों पर गर्व है और आज समूचा क्षेत्र खुशी से झूम उठा। छात्रो के कामयाबी पर लोगों का बधाई देने का तांता लगा रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App