सोनभद्र

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों में वितरित किए,सरसो के उन्नत बीज

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत बलियरी, बभनडीहा और भलुही के दर्जनों आदिवासी किसानों को बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक और प्रो आर एस मीना ने सोमवार को विंध्य क्षेत्र आदिवासी विकास नई तकनीकी के साथ पोषण और खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सरसों के उन्नत किस्म के बीज का वितरण किया। अमेरिका में कृषि विकास और तकनीकी का तीन वर्षो तक अध्ययन कर लौटे बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक डा आर एस मीणा ने बीज वितरण करते हुए किसानों को नई तकनीकी और बोवाई ,देख रेख और उपज की जानकारी दी।और

बताया कि किसानों को खेती के जरिए आर्थिक उन्नति के लिए।पौध रोपण,मोटे अनाज,और सरसो, साग सब्जी उगाने और ज्यादा पैदावार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।साथ ही मिट्टी की जांच, पर्यावरण अनुकूल कम पानी की लागत वाली फसलें बोने और अच्छी पैदावार के लिए प्रेरित किया। कहा कि क्षेत्र में कृषि के जरिए नई तकनीकी के आधार पर खेती कर स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ आए आयुर्वेदिक चिकित्सक डा दिनेश कुमार ने आदिवासी किसानों और जड़ी बूटी विशेषज्ञों से मिल कर जड़ी बूटी में रोजगार की संभावनाओं पर जानकारी लेते हुए चर्चा किया साथ ही ग्राम प्रधान संत कुमार के नेतृत्व में किसानो और ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति संकल्प लिया और शपथ किया की वे सफाई में घंटे भर का समय देंगे। बलियारी में उमेश कुमार, के साथ मिल कर बीज का वितरण किया गया। मौके पर ग्रामीण और किसान मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App