प्रदेशसोनभद्र

प्रशासन की दुष्प्रवृत्ति और अन्याय का प्रतिकार है सत्याग्रह-परशुराम प्रसाद

वाराणसी से जगत भाई विश्वकर्मा (विशेष संवाददाता)। न्याय के दीप जलाएं -100 दिनी सत्याग्रह 17 वें दिन में प्रवेश कर गया। झारखंड के *देवघर जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष परशुराम प्रसाद* आज उपवास पर बैठे हैं। इनके जीवन का बाल्यकाल ग्रामीण परिवेश में व्यतीत हुआ। स्नातक और एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद वे सामाजिक कार्य के प्रति उन्मुख हुए। नेहरू युवा केंद्र की प्रेरणा से उन्होंने मानव कल्याण समिति नामक एक संस्था का निर्माण किया और दलितो, मजदूरो महिलाओं और वंचितों के बीच शिक्षा व स्वास्थ्य के कार्यक्रम चलाएं। इसी क्रम में उनका जुड़ाव हजारीबाग स्थित नवभारत जागृति केंद्र के गिरजा सतीश के साथ हुआ और वे लोक समिति में सक्रिय हो गए। गांधी,विनोबा और जयप्रकाश के विचारों से प्रेरित होने के कारण बाद के दिनों में सर्व सेवा संघ से भी सहज रूप से इनका संबंध बन गया। *समाज को संघर्ष एवं रचना की दोहरी प्रक्रिया द्वारा बदलने का विश्वास इनकी सक्रियता का आधार है।*

उपवास पर बैठे *परशुराम प्रसाद* इस बात से अत्यंत दुखी है कि सरकार ने मनमाने तरीके से सर्व सेवा संघ परिसर को कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी कागजात उपलब्ध हैं। सबसे ओछी बात यह है कि प्रशासन ने हमारे पुरखों पर कीचड़ उछाले हैं। *हम सत्याग्रह के द्वारा प्रशासन की दुष्प्रवृत्ति और अन्याय का प्रतिकार कर रहे हैं।* हम अपने लक्ष्य को हासिल करने तक इसे जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App