सोनभद्र

महिला ने दुराचार और ब्लैकमेल का युवक पर लगाया आरोप

विंढमगंज सोनभद्र ( सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित एक गांव की एक विवाहित महिला ने सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी अभिषेक पासवान उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र भोला पासवान के ऊपर दुराचार व ब्लैकमेल करने का आरोप लगायी ।जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर धारा 376, 384, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। तथा आरोपी को सलैयाडिह ग्राम पंचायत में कोन मोड बस चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
थाने में दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि सलैयाडीह गांव का रहने वाला आशीष पासवान ने हमें सोशल मीडिया के फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फसाया तथा बातचीत करने लगा। इस बीच मिलने का प्लान युवक के द्वारा बनाया गया। महिला युवक के बताए गए स्थान पर मिलने पहुंची, जहां युवक ने उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिया कुछ दिन तक युवक ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा तथा किसी से नहीं कहने की धमकी देता था। किसी से कहने पर वैवाहिक जिंदगी बर्बाद करने की भी बात किया करता था। इस दौरान उक्त युवक के द्वारा हमें डरा धमका कर लगभग 70000 रुपए भी ले लिया है व संबंध बनाने के लिए मजबूर भी किया करता था। परेशान व हैरान होकर जब मेरे पति बाहर से काम कर घर वापस आए तो मैं उक्त युवक के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बतायी जिस पर पति के द्वारा तत्काल थाने पर प्रार्थना पत्र दी हूं। जिस पर थाना प्रभारिक निरीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App